झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के तिलैया में बुधवार को वज्रपात से दिनु महतो (78 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, मुरपा निवासी महेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका इलाज रामगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालात गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश से बचने के लिए दोनों महुआ पेड़ के नीचे खड़े थे कि अचानक तेज गर्जन के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों बेहोश होकर गिर गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे गए। दोनों को इलाज के लिए रामगढ़ ले जाया गया। जांच के क्रम में दिनु महतो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायल महेश महतो का इलाजरत है। बताया जाता है कि जीतू महतो के भाई के घर गृह प्रवेश था। इसी में दोनों पहुंचे थे। पूजा-पाठ के दौरान दोनों घर के बाहर निकल गए। इसी क्रम में बारिश आ गई, बचाने के लिए एक महुआ पेड़ के नीचे खड़े थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *