Crime News Bokaro: बोकारो के चीरा चास थाना में अपह्त (अविनाश कुमार) के भाई मनोज कुमार ने मामला दर्ज कराया है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो के चीरा चास थाना में अपह्त (अविनाश कुमार) के भाई मनोज कुमार ने मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा है कि मेरा भाई 18 दिसंबर को लगभग 12.30 बजे अपनी गाडी बीआर01एचक्यू 8880 से तलगडिया स्टेशन के समीप जमीन से कार्य कराकर आवास केके सिंह कॉलोनी लौट रहा था। इसी क्रम में वाहन संख्या डब्लूबी16एजे 2048 में बैठे पांच-छह लोगों ने भाई की गाडी को रूकवाया। भाई के गाडी में बैठे उसके दोस्तों ने विरोध किया तो उन सभी के साथ मारपीट की घटना की गयी। घटना की शिकायत पुलिस से करने पर भाई अविनाश कुमार को लगभग पांच घंटे तक बंधक बनाये रखा। इसके बाद छोड दिया। लहु-लुहान अवस्था में भाई चीरा चास थाना पहुंचा।

पहले भी दो बार किया है मारपीट

मेरे भाई के साथ नीरज सिंह, प्रवेश, गौरव कुमार, बंटी राय आदि युवकों ने पहले भी दो बार मारपीट किया है। पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञात हो कि बुधवार को चीरा चास थाना क्षेत्रके तलगडिया के समीप से जमीन व्यवसायी अविनाश का अपहरण कर लिया गया था। पुलिसिया दबाव के कारण पांच घंटे में अपह्त को अपहरणकर्ताओं ने छोड दिया था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *