Bokaro News: डुमरी विधायक जयराम महतो के बोकारो आगमन पर शुक्रवार को बोकारो के अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में जोरदार स्वागत किया।
न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro : डुमरी विधायक जयराम महतो के बोकारो आगमन पर शुक्रवार को बोकारो के अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर में जोरदार स्वागत किया। इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल कौंसिल मेंबर अधिवक्ता रणजीत गिरि ने आए दिन अधिवक्ताओं पर हो रहे हमले से बचाव के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट विधान सभा से पास करवाने की मांग की। अधिवक्ता सोमनाथ शेखर ने जनहित में चंद्रपुरा, दुगदा, जारीडीह को बोकारो कोर्ट के क्षेत्राधिकार में जोड़ने की मांग की। अतुल कुमार ने अधिवक्ताओं के लिए दिल्ली के तर्ज पर इंश्योरेंस पॉलिसी लाने में पहल करने की बात कही।
विधायक ने कहा मांग को विधान सभा में रखेंगे
विधायक ने अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया कि उनकी मांग को विधान सभा के पटल पर रखेंगे और जल्द लागू करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर लालटू चरण महतो, शिव नाथ महतो, रंजन कुमार मिश्रा, फटीक चंद्र सिंह, शंकर दे, पिंटू मिश्रा, संजय कुमार प्रसाद,अंकित ओझा, प्रेरणा पांडेय, जितेंद्र कुमार, चंदन कुमार, कृष्ण देव प्रसाद, विकास कुमार, राज श्री, दीपिका सिंह, संजीत कुमार सिंह, मो हसनैन आलम, अनीश अंसारी, वंशिका सहाय, दीप्ति सिंह, रीना कुमारी, बीरेंद्र प्रसाद महतो, काली पद मांझी, अरूप चक्रवर्ती, दिनेश घोषाल, इंद्रनील चैटर्जी, सुभाष चक्रवर्ती, संजीत महतो समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।