भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बेरमो अंचल परिषद का 16वां सम्मेलन बुधवार को बोकारो थर्मल के बोकारो क्लब में संपन्न हुआ।

सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन हुआ। शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर शहीद साथियों को याद की गई।सम्मेलन के दौरान शाखा सचिव ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार महंगाई व जनविरोधी नीति अपनाई हुई है। देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकारी प्रतिष्ठानों को प्राइवेट कंपनियों के हाथों में सौंपा जा रहा है। आज देश की अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है। आने वाले समय में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति सहित अन्य सवालों पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी आंदोलन करेगी। इस मौके पर पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *