Jain Public school: जैन पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन सोमवार को किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: जैन पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 में वार्षिक खेलकूद महोत्सव का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओएनजीसी के अधिशासी निदेशक डॉ ऐसेट, प्रबंधक आदित्य कुमार जौहरी उपस्थित थे। श्री जोहरी ने गुब्बारों का गुच्छा उड़ा कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

खेलकूद में बच्चे कर सकते हैं देश का नाम रोशन

प्रबंधक जौहरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की जीवन में बच्चों के लिए खेल बेहद महत्वपूर्ण है, यह हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। खेलकूद में बच्चे अपना एवं अपने देश का नाम रोशन कर सकते हैं। जैन मिलन के अध्यक्ष संजय वैद ने स्वागत भाषण देते हुए कहा खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास संभव है।

खेलकूद हमें टीम भावना प्रदान करता है

जैन मिलन के सचिव आलोक जैन ने कहा कि खेलकूद हमें टीम भावना एवं सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करता है। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य मृत्युंजय सहाय ने कहा की खेलकूद हमें कठिन परिश्रम का संदेश देता है। इस अवसर पर ऋषि जायसवाल को स्कूल कैप्टन एवं तन्नु कुमारी को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया। संयम हाउस ओवर ऑल विजेता रहा और सत्य हाउस उपविजेता रहा।इसके पूर्व बच्चों ने स्वागत गीत एवं नमस्कार महामंत्र से अतिथियों का स्वागत करते हुए समा बांध दिया।

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

श्री आदित्य जौहरी, संजय बैद, आलोक जैन, विपुल मेहता, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा, बोक्सा के विजय बहादुर सिंह एवं नीरज कुमार जैन मिलन की सरोज जैन निताशा जैन, देशना जैन, अध्या जैन ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कृत किया। खेलकूद समारोह को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *