Bokaro News: गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने कसमार प्रखंड के खैराचातर में मीत मिलन नामक मैरिज हॉल का उद्घाटन किया।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro/Kasmar : राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद व मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी सह गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने कसमार प्रखंड के खैराचातर में मीत मिलन नामक मैरिज हॉल का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए बबीता देवी ने कहा कि खैराचातर इस प्रखंड का मुख्य व्यापारिक केंद्र है। आसपास के लगभग पांच दर्जन गांवों की आर्थिक, सामाजिक व व्यापारिक गतिविधियां यहां से जुड़ी जुई है। क्षेत्र में कोई विवाह मंडप नहीं होने के कारण लोगों को अपने बेटे-बेटियों के विवाह के लिए शहर का रुख करना पड़ता था। कहा कि खैराचातर में इस मैरिज हॉल के खुलने से लोगों को काफी सहूलियत हो जाएगी।

भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर रात को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। इस दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष भक्ति गीतों पर झूमे। धनबाद व बोकारो क कलाकारों ने प्रस्तुति दी। मौके पर प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष दिलीप कुमार हेंब्रम, मैरिज हॉल के संचालक नितिन कुमार जायसवाल उर्फ बिट्टू, सतीश कुमार जायसवाल, नीतीश जायसवाल, निशाकर दे, महेंद्र कुमार जायसवाल, यशोदा जायसवाल, प्रेम कुमार जायसवाल, सुकुमार जायसवाल, दिनेश्वर जायसवाल, रंजीत जायसवाल, प्रताप जायसवाल, आशीष जायसवाल, संजय महतो, अभिषेक जायसवाल, संगीत जायसवाल, प्रेमजीत, संजय आदि मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *