Hajaribag News: झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, जिला कमेटी, हज़ारीबाग ने भारत के सातवें राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Hajaribag : झारखण्ड प्रदेश विश्वकर्मा समाज, जिला कमेटी, हज़ारीबाग ने भारत के सातवें राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि विश्वकर्मा विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वकर्मा समाज के हज़ारीबाग जिलाध्यक्ष यदु राणा ने किया। संचालन जिला महासचिव बृजलाल राणा ने किया।

ज्ञानी जैल सिंह विश्वकर्मा समाज के थे गौरव
प्रदेश अध्यक्ष राणा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति स्व ज्ञानी जैल सिंह विश्वकर्मा समाज के गौरव थे। जीवन में संघर्ष करके विधायक से भारत के राष्ट्रपति तक का सफर किया। मैट्रिक पास करने के बाद विशेष रूप से धार्मिक ग्रंथो का अध्ययन किया, उसके बाद ही उनको ज्ञानी की उपाधि दी गई। झारखण्ड के सभी जिला मुख्यालयों में आज के दिन इनकी पुण्य तिथि पर विश्वकर्मा समाज द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।

ये थे शामिल
समाज के प्रदेश महासचिव संजय लाल राणा, जिला सचेतक महावीर राणा, पूर्व कोषाध्यक्ष उमेश राणा, रामगढ के पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिवेणी राणा, विनोद राणा, अनिल राणा, अशोक कुमार राणा, सन्तोष राणा, महादेव विश्वकर्मा, राजेश कुमार शर्मा, मनोज कुमा शर्मा, नन्हू राणा, संजय राणा, कौलेश्वर शर्मा, परमेश्वर राणा सहित अन्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम में प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी, जिला कमेटी के पदाधिकारी सहित प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य लोग शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *