बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के मुरहुलसूदी पंचायत में सर्पदंश से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्चा बुधवार रात को सोया हुआ था। रात को किसी जहरीले सांप ने काट लिया। गुरुवार अहले सुबह करीब 4.00 बजे 108 एंबुलेंस से कसमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कसमार पुलिस को सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय मुखिया सरिता देवी ने सरकारी मदद का भरोसा दिलाया है। बता दें कि कसमार में एक सप्ताह के भीतर सांप काटने की तीन घटना हुई। जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *