Bokaro News: आयुष विभाग बोकारो के जिला नोडल पदाधिकारी सह नेशनइंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एके प्रसाद ने 316 लोगों का प्रकृति परीक्षण कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : आयुष विभाग बोकारो के जिला नोडल पदाधिकारी सह नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ एके प्रसाद ने 316 लोगों का प्रकृति परीक्षण कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए आयुष निदेशालय सह जिला आयुष विभाग बोकारो के चिकित्सक, अधिकारी व कर्मचारियों ने डॉ एके प्रसाद को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार आयुर्वेद को स्वास्थ्य का मुख्य आधार बनाने की तैयारी में कुछ वर्षों से लगातार प्रयासरत है। ताकि देश की जनता स्वस्थ रहे। आयुर्वेद के अनुसार मनुष्य की प्रकृति वात, कफ के सिद्धांत पर आधारित है और मनुष्य की यह प्रकृति जीवन पर्यन्त होती है। यदि मनुष्य की प्रकृति का पता चल जाए तो उचित आहार-विहार की सलाह देकर मनुष्य को रोगग्रस्त होने से बचाया जा सकता है। कम से कम रोगों के दर को निश्चित ही कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने इस चुनौती के रूप में लिया है।

एक करोड़ लोगों के प्रकृति परीक्षण का था लक्ष्य रखा

केंद्र सरकार प्रकृति परीक्षण का एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया। यह अभियान संविधान दिवस के दिन 26 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति ने प्रकृति परीक्षण कर शुरू किया और 25 दिसंबर 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर समाप्त किया गया। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने एक महीने में विशेष अभियान चलाकर एक करोड़ लोगों के प्रकृति परीक्षण का लक्ष्य रखा था। ताकि गिनीज बुक में नाम दर्ज किया जा सके। पूरे देश के आयुर्वेेद चिकित्सकों के अनवरत प्रयास से कुल 1,29,51,099 लोगों का प्रकृति परीक्षण संभव हो सका।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *