बोकारो के सेक्टर चार स्थित दिशोम जाहेर गढ़ में दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता रविंद्र नाथ हांसदा की। संचालन कृष्णा सोरेन ने किया। जिसमें सर्वसम्मति से 28 अक्टूबर को दिशोम सोहराय महोत्सव मानने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ट्रस्ट की ओर से पांच दिवसीय दिशोम सोहराय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 25 अक्टूबर को ऊमोअ, 26 अक्टूबर को गोट बोंगा, 27 अक्टूबर को ओड़ाअ बोंगा और 28 अक्टूबर को डांगरा खूंटाव सह सोहराय महोत्सव मनाया जाएगा। साथ 29 अक्टूबर को जाले (समापन) होगा। बैठक में मुख्य रूप से अमन बास्की, दिनेश कुमार सोरेन, सुभाष चंद्र हेंब्रम, सोमाय चंद्र टुडू, काली हांसदा, महावीर सोरेन, मोहन टुडू, सुनील कुमार टुडू, सोहराय सोरेन, जयनारायण सोरेन, होपनराम बेसरा, राजु मुर्मू, प्रवीण किस्कु, लक्ष्मण मुर्मू, सरकार मुर्मू, शंकर टुडू, भादो हेंब्रम, जीबधन सोरेन, दिलीप हेंब्रम, अजय मरांडी, नायके बाबा जगरनाथ मुर्मू आदि शामिल थे। यह जानकारी ट्रस्ट के महासचिव महावीर मरांडी ने दी।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *