झारखंड के साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज मुस्लिम टोला के समीप गंगा पुल का निर्माण कर रही दिलीप बिल्डकॉन के साइट के पास गंगा नदी के पानी में शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे नहाने के दौरान में तीन किशोर डूब गएं। तीनों महादेवगंज के गोढ़ी टोला व ईसाईटोला के रहने वाले थे। इनमें गोढ़ीटोला के 14 वर्षीय कृष कुमार, 14 वर्षीय आदित्य पासवान और ईसाई टोला के 15 वर्षीय भोला भगत के रूप में पहचान हुई है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कृष कुमार, आदित्य पासवान, भोला पासवान व गुंडू कुमार दो साइकिल से डीबीएल के साइट पर बाढ़ के पानी में नहाने के लिए गया था। कृष, आदित्य व भोला साइकिल किनारे खड़ा कर नहाने के लिए चला गया। वहीं, गुंडू किनारे बैठकर उनलोगों को देख रहा था। अचानक तीनों नहाते नहाते पानी के तेज धार में बहने लगे और चंद मिनट बाद नजर नहीं आए। गुंडू ने तुरंत गांव जाकर तीनों के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इन तीनों के परिजन व गांव के लोग मौके पर पहुंच कर लापता किशोरों की खोजबीन शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अब्दुस समद व मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश घटनास्थल पर पहुंच गाएं।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *