Bokaro News: विश्व कैंसर दिवस पर जन जागरूकता के लिए बोकारो जिला अन्तर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में रैली, स्क्रीनिंग कैम्प, समूह बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: विश्व कैंसर दिवस पर जन जागरूकता के लिए बोकारो जिला अन्तर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में रैली, स्क्रीनिंग कैम्प, समूह बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार को जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ सेलीना टुडू की देखरेख में जागरूकता रैली सदर अस्पताल से गरगा पुल तक निकाली गयी। रैली को डॉ सेलीना टुडू ने रवाना किया।

मुंह का कैंसर महिला और पुरूष दोनों में होता है

डॉ सेलीना ने बताया कि कैंसर तेजी से बढता गम्भीर व जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। कैंसर के बढते खतरों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। एनसीडी कोषांग द्वारा सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मुख कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाईकल कैंसर की जांच की जाती है। उन्होंने आगे बताया कि भारत ही नहीं दुनियाभर में महिलाएं ब्रेस्ट और सर्वाईकल यानी बच्चेदानी के कैंसर का सामना कर रही हैं। मुंह का कैंसर महिला और पुरूष दोनों में होता है। सरकार तीनों कैंसर के स्क्रीनिंग पर जोर दे रही हैं और इसकी सुविधा सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है।

निकोटीन पैच की सुविधा उपलब्ध

सदर अस्पताल के दन्त चिकित्सक डॉ निकेत चौधरी व डॉ विकास कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग सुविधा उपलब्ध है। साथ ही सामुदाय स्तर पर कैंसर की जांच सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पर की जा रही है। साथ ही साथ तम्बाकू छोडने के लिए परामर्शी सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। अगर कोई व्यक्ति तम्बाकू छोड़ना चाहता है तो उसे छोड़ने के लिए दवा की उपलब्धता भी कराई जाती है। जांच के दौरान यदि कोई व्यक्ति सम्भावित कैंसर का मरीज मिलता है तो उसे उच्च स्वास्थ्य संस्थान में रेफर किया जाता है। साथ ही सभी आमजनमानस को अवगत कराया जा रहा है कि सदर अस्पताल में धुम्रपान व तम्बाकू की लत छुडवाने के लिए निकोटीन पैच की भी सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम में आरती कुमारी मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *