38th National Games: बोकारो के चंदनकियारी के गोल्डी ने तीरंदाजी में झारखंड टीम को दिलाया गोल्ड, प्रतियोगिता में रहा दमदार प्रदर्शन 

38th National Games: उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में बोकारो जिले के चांदनकियारी प्रखंड के गोल्डी मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में स्वर्ण पदक व मिक्स टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में बोकारो जिले के चांदनकियारी प्रखंड के गोल्डी मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इवेंट में स्वर्ण पदक व मिक्स टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय खेल में झारखंड के तीरंदाजों का दबदबा दिखा। दूसरा स्वर्ण पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम ने जीता। पुरुष टीम में शामिल गोल्डी मिश्रा, विष्णु चौधरी, श्रेय भारद्वाज और गुरु चरण बेसरा की चौकड़ी ने उत्तर प्रदेश को हरा कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। मिक्स्ड टीम में शामिल दीपिका कुमारी और गोल्डी मिश्रा की जोड़ी को पश्चिम बंगाल की जोड़ी से हार कर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इंडियन राउन्ड मिक्स्ड टीम में शामिल मनीषा कुमारी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीता। पदक विजेता गोल्डी समेत राज्य के सभी खिलाड़ियों को पूर्व विधायक सह बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ लम्बोदर महतो, सचिव एंजेला सिंह समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।

गोल्डी के गोल्ड पर गांवों में खुशी

चंदनकियारी के गोल्डी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। प्रतियोगिता में उनका दमदार प्रदर्शन जारी है। गोल्डी ने टीम इवेंट के दौरान तीरंदाजी रिकर्व में गोल्ड व मिक्स में कांस्य पदक पर निशाना साधा। जिसके बाद गांव में खुशी का महौल है। बता दें कि तीन वर्ष पहले भी गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल में गोल्डी ने तीरंदाजी के इंडियन राउंड में गोल्ड पदक पर निशाना साधा था। जिसके बाद कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा। गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल के दौरान रिकर्व स्पर्धा में हिस्सा लिया। जहां झारखंड की टीम ने सिल्वर पदक जीता। वहीं देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के दौरान रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड ने झारखंड को जीताने में अहम भूमिका निभाई। झारखंड का मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ हो रहा था, जहां उत्तर प्रदेश की टीम 4 अंक से आगे थी। उसके बाद गोल्डी मिश्रा के अच्छे स्कोर ने टीम को लगातार अंक दिलाए। जिसके बाद झारखंड की टीम 6-4 के अंतर से जीत दर्ज की। गोल्डी गोल्ड मेडल जीतकर काफी खुश है।


Posted

in

, ,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *