Bokaro News: बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाडा स्थित केएस इस्पात फैक्ट्री में सोमवार को एक 32 वर्षीय मजदूर सोनू सिंह की मौत हो गयी थी।मृतक के परिजनों को 15 लाख मुआवजा (13 लाख फैक्ट्री मालिक व दो लाख लेबर कांट्रेक्टर) देने पर बनी सहमति।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाडा स्थित केएस इस्पात फैक्ट्री में सोमवार को एक 32 वर्षीय मजदूर सोनू सिंह की मौत हो गयी थी। मंगलवार को मृतक के परिजन खगडिया (बिहार) से बोकारो पहुंचे। बालीडीह थाना की देखरेख में मृतक सोनू सिंह के परिजन, फैक्ट्री मालिक व लेबर कांट्रेक्टर के बीच वार्ता हुई। वार्ता में मृतक के परिजनों को 15 लाख मुआवजा (13 लाख फैक्ट्री मालिक व दो लाख लेबर कांट्रेक्टर) देने पर सहमति बनी। साथ ही मृतक परिजन सहमत होंगे, तो एक आश्रित को नियोजन देने पर भी फैक्ट्री मालिक सहमत है।

तीन दिन पहले मृतक की पुत्री ने लिया था जन्म

परिजनों ने बताया कि तीन दिन पहले मृतक की पुत्री ने जन्म लिया था। उसे देखने के लिए घर आनेवाला था। इसी बीच घटना घट गयी। वार्ता सकारात्मक होने के बाद बालीडीह थाना ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर खगडिया (बिहार) रवाना हो गये। इधर, घटना कैसे हुई। घटना का मूल कारण क्या है। इस मामले की जांच बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह कर रहे है। फैक्ट्री इंस्पेक्टर ने भी फैक्ट्री का मुआयना मंगलवार को किया।

क्या है पूरा मामला

बालीडीह थाना क्षेत्र के बियाडा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित केएस इस्पात नामक फैक्ट्री में सोमवार को लोहा गला मेटल में अचानक ब्लास्ट होने से क्रेन ऑपरेटर सोनू सिंह (32 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो थी। घटना सोमवार को लगभग साढे तीन बजे हुई। बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह फैक्टरी पहुंचे। शव को एंबुलेंस में फैक्ट्री परिसर में रखा गया। फैक्ट्री इंस्पेक्टर व परिजनों को इसकी सूचना दी गई। श्री सिंह के अनुसार मृतक सोनू बालीडीह में रहता था। वह मूल रूप से बिहार के खगड़िया स्थित भरतखंड का रहने वाला था। फैक्ट्री में लोहे को गलाकर प्रोडक्ट बनाने का काम किया जाता है। घटना के दौरान भट्टी में लोहा गल रहा था। कुछ बचा लोहा प्लेटफार्म से उतर गया। एक पाइप भट्टी में डाला गया। अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट से गर्म मेटल छिटक कर बाहर निकला। इसकी चपेट में पास खड़ा सोनू आ गया. शरीर पर गर्म मेटल गिरने से सोनू गंभीर रूप से जल गया। अधिक जल जाने के चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *