Rotary Club News: रोटरी क्लब चास द्वारा सेक्टर 4 स्थित जैविक उद्यान में पेड़ों पर पक्षियों के संरक्षण व आश्रय के लिए बने-बनाए घोंसले लगाए गए।

 

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: रोटरी क्लब चास द्वारा सेक्टर 4 स्थित जैविक उद्यान में पेड़ों पर पक्षियों के संरक्षण व उन्हें आश्रय प्रदान करने के लिए उद्देश्य से बने-बनाए घोंसले लगाए गए। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने कहा की पक्षी भी सृष्टि का महत्वपूर्ण अंग है, हमें पक्षियों के संरक्षण एवं वन संरक्षण का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि पक्षियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता फैलाएं।

पक्षियों की सुरक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य

कार्यक्रम के संयोजक संजय बैद ने कहा की पक्षी हमारे पर्यावरण का अभिन्न अंग है। उनकी देखरेख एवं सुरक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा की पूर्व निर्मित घोंसले लगाने वाले से पंछियों को सुरक्षा एवं संरक्षण मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित नगर सेवा (बागवानी) के उप महा प्रबंधक पीएस सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की परंपरागत गतिविधियों को व्यवहार में लाने की आवश्यकता है।

घरों व आसपास पक्षियों के संरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए

रोटरी क्लब के सचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे कार्यों में समाजसेवियों व सामाजिक संगठनों को आगे आकर अपने घरों एवं आसपास पक्षियों के संरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए।सचिव श्वेता रस्तोगी ने कहा की प्राकृतिक पर्यावरण में रहे इसके लिए पंछियों के अधिकारों का संरक्षण होना चाहिए। रस्तोगी ने कहा कि रोटरी क्लब चास द्वारा पक्षियों के संरक्षण की दिशा में आज एक अभिनव प्रयोग किया गया है।

कार्यक्रम के आयोजन में इन्होंने किया सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमार अमरदीप, धनेश बंका, ललिता चोपड़ा, गौरव सिंह, प्रेम कुमार, गणेश महतो, जैविक उद्यान के मोहम्मद मुर्तुजा बेग, साहिल शिवम, रुस्तम आलम का सराहनीय योगदान रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *