Bokaro DC News: उपायुक्त के आवास से गायब जेवरात का तीन दिन बाद भी बोकारो पुलिस को नहीं लगी हाथ, गुरुवार की रात से गोताखोर लगातार छान रहे हैं तालाब का हर कोना।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो उपायुक्त के आवास से गायब जेवरात का तीन दिन बाद भी बोकारो पुलिस को हाथ नहीं लगी है। पुलिस पिछले तीन दिनों से खोज-खोज कर परेशान है। मालूम हो कि गोताखोर गुरूवार की रात से लगातार चास जोधाडीह मोड के समीप महतो बांध स्थित तालाब का कोना-कोना छान रहे हैं। लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।
घर में सामान देख पुलिस रह गयी दंग
गिरफ्तार आरोपी सफाईकर्मी पारो देवी के निशानदेही पर बोकारो स्टील सिटी के इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास व महिला टीम चास के शिवशक्ति कॉलोनी स्थित घर पहुंची। घर में रखे सामान को पुलिस देखकर दंग रह गयी। पता चला कि पिछले एक साल से पारो डीसी के घर से सामान उठा कर अपने घर लाती रही है। पुलिस टीम ने डीसी मैडम के घरेलू उपयोग के कई सामान, महंगा परफ्यूम व वस्त्र (महंगी साडी, महंगा शॉल, महंगा शूट सहित अन्य वस्त्र) बरामद किया है। इसके अलावा एक सोने की अंगूठी भी मिली है।
पुलिस को मिला सात हजार कैश
95 हजार नकद चोरी में से सात हजार कैश पुलिस के हाथ लगी है। शेष रकम महिला ने अपने पुत्र व अन्य लोगों को ऑनलाइन के जरिये ट्रांसफर किया है। उसकी भी जांच पुलिस कर रही है। आरोपी महिला द्वारा बताये गयी जगह पर से अब तक कोई भी आभूषण गोताखोरों ने बरामद नहीं किया है। फिलहाल महिला से बीएस सिटी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *