Sant Gadge News: स्वच्छता के जनक संत गाडगे महाराज के जन्मदिन पर सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन बोकारो यूनिट ने दिया स्वच्छता का संदेश।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: स्वच्छता के जनक, महान समाज सुधारक, महामानव संत गाडगे महाराज के जन्मदिन के अवसर पर सेल एससी एसटी इम्पलाईज फेडरेशन बोकारो यूनिट की ओर से सेक्टर 4D में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अंबेडकर मैदान, अंबेडकर प्रतिमा स्थल व बुद्ध विहार के आसपास साफ सफाई किया गया।

पैसे की तंगी हो तो खाने के बर्तन बेच दो बच्चों को जरूर पढ़ाओ

केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह बोकारो यूनिट के अध्यक्ष एमके अभिमन्यु इसका नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने खुद हाथ में झाड़ू थामे कचड़ों की सफाई की। सफाई अभियान के पूर्व लोगों ने उनको विचारों को रखा। वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे महाराज ने सामाजिक समरसता व शिक्षा के लिए संदेश दिए। उनका कहना था कि पैसे की तंगी हो तो खाने के बर्तन बेच दो लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ। वे अपने जीवन में कई गौशाला, कई चिकित्सालय और विद्यालय खोलवाएं।

संत गाडगे के जन्मदिन पर सरकार स्वच्छता अभियान चलाएं

संत गाडगे को लोग खप्पड़ वाले बाबा भी कहते थे। गीत, कविता और दोहा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया करते थे। हम लोग भी सरकार से मांग करते हैं, उनके जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाएं।इनकी जो सोच थी कि विद्यालय और चिकित्सालय पूरे देश में खुले। निजीकरण बंद हो जिससे की आम लोगों को एक अच्छी चिकित्सा व अच्छी शिक्षा मिल सके।

सफाई अभियान में ये हुए शामिल

सफाई अभियान में मुख्य रूप से मुख्य रूप से महासचिव रवींद्र महली, इंदल पासवान, वीरेंद्र कुमार, महेश पासवान, शंकर राम, अयांश कुमार रैना, संजय कुमार, ऋषि देव पासवान, मंजीराम, सुनील कुमार रैना, सुरेश पासवान, राजू राम, विजय कुमार, अरुण कुमार, बादशाह महतो, धर्मा पासवान, ए मुंडा, आर चौधरी, एस मांझी, यु चौधरी, एस मुर्मू सहित अन्य शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *