Bokaro Crime News: बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर- 2बी में 7 मार्च शाम करीब 8 बजे चास के आयुष नामक युवक ने अपने ही दोस्त सेक्टर-2बी निवासी रौशन के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा कर जलाने का प्रयास किया।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर- 2बी में शुक्रवार यानि 7 मार्च को शाम करीब 8 बजे चास के आयुष नामक युवक ने अपने ही दोस्त सेक्टर-2बी निवासी रौशन के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा कर जलाने का प्रयास किया। झुलसे रौशन को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, आरोपी युवक को पकड़कर बोकारो स्टील सिटी पुलिस को सौंप दिया है।

किसी बात पर बहस हुई

बताया जाता है कि दोनों में गहरी दोस्ती थी। चास से आयुष उसके पास सेक्टर-2 आया और उसे घर से बाहर बुलाया। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हुई। बहस के बाद हाथापाई हुई। इसी बीच आरोपी युवक ने अपने पास रखे पेट्रोल उसके शरीर पर छिड़क कर आग लगा दिया। आग लगते ही रौशन चिल्लाने लगा। वह अपने घर की ओर भागा। परिजनों ने तुरंत आग बुझाया। उसके बाद इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल ले गए। परिजन आरोपी युवक पर कार्रवाई के लिए बीएस सिटी थाना आवेदन दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *