बोकारो जिला राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष का चुनाव 11 सिंतबर को दिन के 11:00 बजे से सेक्टर 9बी रोड स्थित अम्बिका विवाह मण्डप में कराया जाएगा। इस आशय की जानकारी बोकारो जिला राजद निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद हातिम अंसारी और बोकारो जिला राजद सहायक निर्वाचन पदाधिकारी तरापदो धीवर के निर्देशानुसार युवा राजद के प्रदेश महासचिव जितेन्द्र नारायण यादव ने दी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकाल तीन साल समाप्त हो चुका है। इसलिए संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों के निर्देशानुसार संगठनात्मक चुनाव कराया जाना सुनिश्चित है। राजद के सभी प्रकोष्ठों के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और नव निर्वाचित प्रखंड पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष पद के चुनाव भाग लेने की अपील की गई है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *