झारखंड की संस्कृति व प्राकृतिक पर्व करम बुधवार को झारखंड जिले के कसमार में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। युवतियां व महिलाओं ने करमा का व्रत पूरे दिन उपवास रखकर शाम को करम डाली की पूजा अर्चना की। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र में झूमर का आयोजन किया गया। महिलाओं ने प्राकृतिक पर्व पर झारखंड की संस्कृति व प्राकृतिक गीतों के साथ झूमर प्रस्तुत किया। महिलाएं व पुरुष झूमर में शामिल हुए। देर रात तक झूमर नृत्य का कार्यक्रम चलता रहा। महिला एवं पुरुष पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल नगाड़े के साथ झूमर खेला। एक और जहां करमा का व्रत रखी महिलाएं करमा डाली की पूजा अर्चना कर अपने भाइयों के साथ घर परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं दूसरी ओर किसानों ने भी अपने-अपने खेतों में करम डाली गाड़ कर अच्छी उपज की कामना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *