बोकारो जिला डेकोरेशन एसोसिएशन के नेतृत्व में बालीडीह में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखेश्वर प्रसाद महतो ने की। इस शिविर में जिले से आए सभी डेकोरेटर्स ने अपनी समस्याओं को रखा। पदाधिकारियों द्वारा उक्त समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया। साथ शिविर में अधिकारियों द्वारा सभी डेकोरेटर को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि बाजार की बढ़ती महंगाई को देखते हुए अब एसोसिएशन अपने रेट का बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। पूरे जिले में एक दर से काम पर बल दिया गया। वहीं कार्यक्रम से पूर्व डेकोरेटर परिवार में निर्वाचित मुखिया पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों का बुके एवं सम्मानित किया गया। मौके पर महासचिव योगेंद्र प्रसाद, नीरज सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, मनोज, आदेश्वर गुप्ता, सत्येंद्र शर्मा, सपन अवतार, अनिल प्रसाद, सविता प्रसाद, सुरेंद्र गोप, मनोज शर्मा, नरेंद्र, राजेश कुमार, मिथिलेश सिंह, कुलदीप सहित जिले के अन्य डेकोरेटर्स शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *