बेरमो फुसरो नगर परिषद ने नगर में विकास कार्यों को लेकर दो महत्वाकांक्षी योजनाओं में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वार्ड संख्या 01 बेरमो सीम हीरक रोड से वार्ड संख्या 15 करगली गेट तक पीसीसी रोड का शिलान्यास किया गया। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनुप सिंह, नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने संयुक्त रूप से पूजा और नारियल फोडकर शिलायास किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। दोनों सड़कों के निर्माण की मांग वर्षो से थी जो आज पूरा हुआ। एनएन कंट्रक्शन की ओर से लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से 2100 मीटर रोड का निर्माण किया जाएगा।वहीं, वार्ड संख्या 7 सेंटर कॉलोनी स्थित चपरी गेस्ट हाउस से वार्ड संख्या 10 खास ढोरी रेलवे क्रॉसिंग तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। वीडीएमएस कंट्रक्शन द्वारा 87 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा

यह थे मौजूद :

मौके पर जेई राजेश गुप्ता, सहायक अभियंता अरुण कुमार, वार्ड पार्षद राकेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, अजय जयसवाल सहित ललन सिंह, अरुण सिंह, कारू सिंह, संतन सिंह, रिंकु निषाद, साधु बाउरी, शिवनंदन चौहान, राजू दीगार, दिलीप सिंह, भोला दीगार, दौलत महतो, भोला भारती, नप कर्मी राजीव रंजन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *