आनंद मार्ग प्रचारक संघ, बोकारो के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन चास स्थित प्रभात कॉलोनी के आनंद मार्ग जागृति में 10 और 11 सितंबर को होने जा रहा है। संघ के आचार्य रमेंद्रानंद अवधूत ने बताया कि इस सेमिनार के मुख्य प्रशिक्षक आचार्य सत्याश्रयानंद अवधूत होंगे जो संघ के केंद्रीय धर्म प्रचार सचिव के पद को सुशोभित कर रहे हैं। सेमिनार के दौरान सृष्टि उद्भव का कारण, आनंद मार्ग का मास्टर यूनिट प्लानिंग,यतमान, व्यतिरेक और वशीकार विषय पर वृहत चर्चा की जाएगी। प्रभात संगीत और बाबा नाम केवलम कीर्तन का आयोजन भी होगा। आचार्य ने कहा कि उपरोक्त विषयों के अतिरिक्त कुंडलिनी जागरण की चर्चा भी की जाएगी। आनंद मार्ग के भक्तों और आम जनों से अपील की गई है कि इस में भाग लेकर मानव जीवन की प्रगति और साधना में उन्नति के लिए लाभ उठाएं। इस सेमिनार का आयोजन बोकारो भुक्ति समिति के द्वारा किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *