राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 23 पेटरवार- बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के उतासारा गांव के निकट बाबा का ढाबा के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रखंड के मायापुर पंचायत अंतर्गत चाटू गढ़ा गांव निवासी दुखु करमाली (35 वर्ष) गंभीररूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यह घटना शुक्रवार दिन के करीब साढ़े तीन बजे की है। इस घटना में उसे सर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोट लगी है। बताया जाता है कि युवक पेटरवार बाजार से खरीदारी कर बाइक से अपना घर लौट रहा था।इसी क्रम में पीछे से आ रहा एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण बाइक सवार गंभीररूप से घायल हो गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *