Tenughat: बेरमो अनुमंडल के जवाहर नवोदय विद्यालय बोकारो तेनुघाट की एक छात्रा ने विद्यालय में हॉस्टल के बाथरूम में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर जीवन लीला खत्म कर ली। घटना 29 नवंबर की रात की है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bermo: बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के जवाहर नवोदय (Tenughat) विद्यालय बोकारो तेनुघाट की एक छात्रा ने विद्यालय में हॉस्टल के बाथरूम में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर जीवन लीला खत्म कर ली।
आननफानन में विद्यालय के प्रबंधक छात्रा को अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट ले गये। जहां चिकित्सक शम्भू कुमार ने जांच के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि लड़की को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। विद्यालय के प्राचार्य बिपिन कुमार ने बताया कि कुछ छात्रों ने उन्हें बताया कि एक लड़की हॉस्टल के बाथरूम में दुपट्टा से फांसी लगा ली है। इसकी खबर सुनकर सभी शिक्षक दौड़ पड़े। देखा गया कि बाथरूम के खिड़की में दुपट्टा के सहारे एक लड़की लटकी हुई है। उसे तुरंत उतारकर अस्पताल ले जाया गया।
कंप्यूटर साईंस में ली थी एडमिशन
बीते अगस्त माह में मिनी माइग्रेशन के तहत कंप्यूटर साईंस में एडमिशन ली थी। अरवल नवोदय कम्प्यूटर साइंस के लिए नामांकन हुआ था, मगर अरवल नवोदय में कम्प्यूटर साइंस नहीं होने के चलते बोकारो नवोदय में मिनी माइग्रेशन के तहत तीन लड़के व एक लड़की को तेनुघाट भेजा गया था।

पटना की रहने वाली थी छात्रा
बताया गया छात्रा सिकरिया गांव पालीगंज जिला पटना बिहार की रहने वाली थी। परिजनों को इसकी खबर कर दी गयी है। हॉस्टल की कैप्टन अंकिता कुमारी व परिणीता कुशवाहा ने बताया कि 29 नवंबर की शाम सवा पांच बजे एसेम्बली में गिनती के दौरान एक लड़की कम थी। इधर-उधर खोजबीन की गयी। अंत में पाया कि छात्रा बाथरूम की खिड़की में दुपटे के सहारे झूल रही है। स्थिति को देखकर तुरंत नर्स मैडम पूनम लकड़ा, अंजू पांडेय सहित अन्य शिक्षक को बताया गया। अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। परिजनों के आने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, पेटरवार सीओ अशोक कुमार राम, जरिडीह सर्किल इंस्पेक्टर शंकर कामती मौके पर मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *