न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो जिले के बोकारो थर्मल-नरकी मुख्य पथ पर मंगलवार रात करीब सवा दस बजे अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार कर फरार हो गया। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर बोकारो थर्मल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। घायल बोकारो थर्मल-नया बस्ती निवासी बिनोद यादव है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल बिनोद यादव डीवीसी में इलेक्ट्रॉनिक विभाग में ठेका मजदूर है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *