Road Accident : फोरलेन पुल के समीप हाईवा के टक्कर से मोटरसाइकिल चालक घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज, स्थिति गंभीर

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो के फोरलेन में गुरूवार की देर शाम मोटरसाइकिल सवार हाइवा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस के सहयोग से घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को बेहतर इलाज के लिए लेकर बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अनियंत्रित होकर गिर गया चालक

मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पता चला कि सेक्टर 12 पुल से आगे मोड़ पर दुर्घटना हुई है। लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। यहां आने पर मालूम हुआ कि धनबाद की ओर से आ रहा हाइवा ने पिछे से

मोटरसाइकिल सवार को मार दिया। जिससे वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। वह बुरी तरह से ज़ख्मी हो गया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि जख्मी व्यक्ति विकास कुमार मोदी बेलडीह महेशपुर स्थित बैद्यमारा का रहने वाला है।

बड़ी गाड़ियों के चलने से बढ़ी है दुर्घटनाएं

ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाया। कहा कि तेज गति से फोरलेन में बडी गाड़ियों के चलने से दुर्घटनाएं बढ़ी है। जबकि चौक चाराहों व विभिन्न कटिंग पर यातायात पुलिस देने की मांग लगातार की जा रही है। लगातार घटने के बाद भी प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *