Bokaro के सेक्टर 9 में 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर में था अकेला। लोगों व पुलिस की मदद से तोड़ा गया दरवाजा। 

 

 न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो में दो घटनाएं हुई।

सेक्टर 9 में 27 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड कर ली। वहीं दूसरी घटना में दामोदर नदी में बह गये 19 वर्षीय राज सिंह का शव दामोदर नदी से मिला।

बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ ए रोड स्थित आवास संख्या 1719 में 27 वर्षीय युवक अनु दास ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। उसके परिवार के सदस्य सेक्टर नौ से बाहर थे। सोमवार सुबह जब परिजनों ने फोन किया, तो कोई जवाब नहीं मिला। आशंकित परिजन जब सेक्टर नौ पहुंचे, तो दरवाजा पीटने पर भी कोई जबाव ना मिला। आसपास के लोगों व पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। मृतक गले में फंदा डालकर फांसी से लटका हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही फर्द बयान के आधार पर मामले में यूडी केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दामोदर नदी के गहरे पानी में मिला राज का शव

रविवार को दामोदर नदी में बह गये चास वंशीडीह निवासी 19 वर्षीय राज सिंह का शव दामोदर नदी से सोमवार को भरी प्रयास के बाद स्थानीय युवकों ने निकाला। मृतक युवक के पिता अभय कुमार सिंह ने शव निकालनेवाले टीम को नकद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। चास मु थाना प्रभारी एनके यादव ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। राज डूबने के बाद पुराना पुल के समीप भंवर में फंस गया था। राज अपने दोस्तों के साथ दामोदर नदी के पुपुनकी घाट में रविवार की शाम सात बजे बाबा गौरीनाथ धाम चिड़का जाने के लिए जल उठाने आया था। इसी दौरान गहरे पानी में डूब गया। शव खोजने में आर्मी जवान बंटी कुमार, अर्जुन केवट, फुचन केवट, नरेश केवट, छोटू केवट, मिठू केवट, बबलू, पंकज, बिक्रम केवट का अहम योगदान रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *