Bokaro: बोकारो शहर के तीन-चार निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के एक ग्रुप पर छात्राओं का अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने का आरोप बुधवार को लगा है। महिलाओं के ग्रुप ने प्राचार्य से की शिकायत।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो शहर के तीन-चार निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के एक ग्रुप पर छात्राओं का अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने का आरोप बुधवार को लगा है। इसको लेकर महिलाओं का एक समूह बुधवार को सेक्टर चार के एक निजी विद्यालय पहुंची। प्राचार्य को बताया कि 15 से 20 विद्याथिर्यो का एक ग्रुप है। इसमें कई स्कूलों के आठवीं से 11 वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ग्रुप के कुछ विद्यार्थियों ने छात्राओं के इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि डिजिटल डेस्क से फोटो निकाला।

छेडछाड कर फोटो को अश्लील बना दिया
महिलाओं ने बताया कि फोटो को छेड़छाड़ कर अश्लील बना दिया। इसके बाद सोशल साइट पर वायरल कर दिया। इधर, स्कूल प्रबंधन ने जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का भरोसा महिलाओं को दिया है। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर चार थाना इंस्पेक्टर अमित रौशन कुल्लू ने पुलिस टीम को भेजा। पुलिस ने सभी के शांत करा कर वापस भेजा। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में थाने को आवेदन नहीं मिला था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *