Bokaro जिले के चंद्रपुरा  व नवाडीह प्रखंड में  डुमरी विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन आजसू पार्टी ने रैली निकाल अपना दमखम दिखाया। पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने रैली का किया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro/Bermo : डुमरी विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन इंडिया गठबंधन की तरह आजसू पार्टी ने रैली निकाल अपना दमखम दिखाया। पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के नेतृत्व में बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के तेलों व नवाडीह प्रखंड में देवी महतो कॉलेज से रैली निकाली गई। इस मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी मौजूद थे।
रैली में भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। इसके माध्यम से शक्ति प्रदर्शन करने में आजसू ने कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों की तादाद देख पार्टी सुप्रीमो ने कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव में यह बदलाव के संकेत हैं।

भीड़ से लगा सकते हैं अंदाजा

भीड़ से ही अंदाजा लगा सकते हैं कि जब आगाज ऐसा है तो 5 सितंबर के वोटिंग के बाद 8 सितंबर का परिणाम क्या आएगा। उन्होंने कहा 8 सितंबर का नतीजा एनडीए प्रत्याशी का जीत दर्ज करेगी। गिरिडीह सांसद ने कहा कि यह जीत का जनसैलाब है। लोगां की यह भीड़ पार्टी प्रत्याशी यशोदा देवी को भारी मतों से जीताने का संकेत है। मालूम हो कि चुनाव प्रचार का रविवार को शाम पांच बजे तक अंतिम दिन था, इसलिए इंडिया गठन व एनडीए गठबंधन के नेताओं ने अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में रोड़ किया। 4 सितंबर को डोर टू डोर जाकर प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *