St Xaviers Social Service: संत ज़ेवियर्स सोशल सर्विस (हिंद माध्यम) का 42वां वार्षिक खेलकूद समारोह स्कूल प्रांगण में मनाया गया। क्रॉस कंट्री में लोरेटो प्रथम, जेवियर दूसरे व तीसरे स्थान पर लोयोला हाउस रहा।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro:  बोकारो शहर के संत ज़ेवियर्स सोशल सर्विस (हिंद माध्यम) का 42वां वार्षिक खेलकूद समारोह सोमवार को स्कूल प्रांगण में मनाया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ सुजीत कुमार दास, प्राचार्य फादर अरुण मिंज एसजे, सोशल सर्विस संचालक फादर मनोज ने संयुक्त रूप से किया।
फादर अरूण ने कहा कि जिस तरह बेहतर जीवन के लिए शिक्षा जरूरी है। उसी तरह शरीर की तंदरूस्ती के लिए खेल जरूरी है। हम खेल में जितना बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जीवन में उतना ही आगे बढते रहेंगे। खेल की उंचाई को मापना संभव नहीं है। डॉ दास ने विद्यार्थियों को खेल के प्रति सजग रहने को कहा। फादर मनोज ने कहा कि एक बार खेल की लत लगी, तो जीवन को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं रहेगी।

लोयोला हाउस 494 अंक के साथ प्रथम
सर्वश्रेष्ठ प्रद्रर्शन कर लोयोला हाउस ने 494 अंक लाकर प्रथम, लोरेटो हाउस ने 479 अंक लाकर दूसरे व जेवियर हाउस ने 449 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहा। क्रॉस कंट्री में लोरेटो प्रथम, जेवियर दूसरे व तीसरे स्थान पर लोयोला हाउस रहा। बालक व बालिका में लोयोला हाउस ने बाजी मारी।

प्रदर्शन के आधार पर जेवियर हाउस प्रथम
प्रदर्शन के आधार पर जेवियर हाउस प्रथम, लोयोला हाउस द्वितीय व कार्मल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिविजन ए में बालक वर्ग में प्रेम कुमार ने लोयोला हाउस को 37 अंक दिलाकर चैंपियन बना दिया। बालिका वर्ग में काजल कुमारी ने जेवियर हाउस को 29 अंक दिलाकर चैंपियन बनाया। डिविजन बी के बालक वर्ग में रूपेश बैरी व नजीर अंसारी तथा बालिका वर्ग में अमृता कुमारी क्रमशः चैंपियन रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *