BS City College: बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के प्रांगण में व्याख्याताओं की ओर से शनिवार को विदाई समारोह का किया गया आयोजन। डॉ उमा ने कहा—शिक्षक कभी सेवा से मुक्त नहीं होता

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bpkaro : बोकारो स्टील सिटी कॉलेज (BS City College) बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजनके प्रांगण में व्याख्याताओं की ओर से शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्राचार्य डॉ डीपी कुंवर को विदाई दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ उमा मागेश्वरी ने की।
प्राचार्या ने कहा कि विदाई का पल भावुक होता है। योगदान व विदाई ये दोनों पल नौकरी का अहम हिस्सा है। शिक्षक कभी भी सेवा से मुक्त नहीं होता है। संस्थान से मुक्त होने के बाद दायित्व और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ कुंवर अपने निजी जीवन में उच्च कोटी के शिक्षक है। इनके ज्ञान का लाभ समाज को मिलेगा। डॉ कुंवर ने कॉलेज को गति देने में अपना कीमती समय दिया है। इसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। कार्यकाल में कॉलेज को आगे रखने में कई कीर्तिमान भी बनाये है। मौके पर कॉलेज व बीएड विभाग से जुडे व्याख्याता मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *