Audition For Festival: बोकारो के सेक्टर 4 स्थित संगीत कला अकादमी में पॉल इंटरटेनमेंट एंड मीडिया के बैनर तले फेस्टिवल फिल्म के लिए निर्माण होने वाले फिल्म के लिए कलाकारों का दो दिवसीय ऑडिशन संपन्न।बोकारो, धनबाद व रांची से कलाकार ऑडिशन देने पहुंचे।

न्यूज़ इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: नगर के सेक्टर 4 स्थित संगीत कला अकादमी में पॉल इंटरटेनमेंट एंड मीडिया के बैनर तले फेस्टिवल फिल्म के लिए निर्माण होने वाले फिल्म के लिए कलाकारों का दो दिवसीय ऑडिशन (Audition For Festival) संपन्न हुआ। इसमें बोकारो, धनबाद व रांची से क‌ई युवक व युवती कलाकार ऑडिशन देने पहुंचे।
फिल्म की 99 प्रतिशत शूटिंग बोकारो में होंगी
फिल्म के निर्देशक सुमित सागर ने बताया कि बोकारो मेरी जन्म भूमि है। इसलिए बोकारो मेरी प्राथमिकता रहेगी। चाहे वह जगह की बात हो या फिर कलाकार की। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की 99 प्रतिशत शूटिंग बोकारो में ही होंगी। अधिकतर कलाकार बोकारो से ही लेने का निर्णय लिया गया है। बताते चलें कि सुमित सागर काफी लंबे समय से मुंबई में रहकर टीवी सीरियल व फिल्म में निर्देशक व सहायक निर्देशक के रूप में अपना अनुभव दे चुके हैं। अब वह झारखंड व बिहार में रहकर यहां के स्थानीय कलाकारों को लेकर कार्य करने का निर्णय लिए हैं।

फिल्म फेस्टिवल के लिए एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण
पॉल इंटरटेनमेंट एंड मीडिया के प्रोपराइटर सह फिल्म के निर्माता सत्या पॉल ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल के लिए एक शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया जाना है। इसके लिए दो दिवसीय ऑडिशन हुआ। इसमें बोकारो के अलावा धनबाद व रांची के भी कलाकार ऑडिशन देने पहुंचे हैं।
ऑडिशन के दौरान फिल्म निर्माता पूर्णेंदु पुष्पेश, सहायक निर्देशक आशुजीत, डीओपी दिनेश शर्मा, निशा सिन्हा, समीर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *