Bokaro: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली व झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के अध्यक्ष कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो की ओर से शनिवार को चास प्रखण्ड के सभागार में अंतराष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत विधिक जागरूकता ( एनसीडब्लू ) का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता 4 मार्च से लेकर 11 मार्च तक बोकारो जिले के सभी प्रखण्डों में किया जाएगा। इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकर बोकारो के सचिव नीभा रंजना लकड़ा ने सभागार में उपस्थित महिलाओं को विधिक जागरूकता से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधिक की जानकारी महिलाओं को होना जरूरी है। तब ही अपने अधिकारों के बारे में जान सकती है और हक को आवाज उठा सकती हैं। रिर्सोस परसन पम्मी झा एवं सुचित्रा रानी हलधर ने दहेज प्रथा, घरेलु हिंसा, भ्रूण हत्या, बाल विवाह, पोक्सो एक्ट, आपराधिक मामले सिविल वाद, कल कारखाने में काम करने वाले मजदूरों से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आज आज महिलाएं संबंधित कानून की जानकारी की बदौलत अपने हक की आवाज उठा रही है। इस अवसर पर नर्स सेविका सहिया एवं विभिन्न महिला समिति के सदस्यगण पारा लिगल वोलेंटियर्स सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *