Bank Of India News: 24 व 25 फरवरी को बैंक ऑफ़ इंडिया कर्मियों के घोषित हड़ताल को लेकर कर्मियों ने गुरूवार को सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित बीओआई बोकारो आंचलिक कार्यालय के सामने किया जोरदार प्रदर्शन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: ग्राहक सेवा में सुधार के लिए सभी संवर्गों में समुचित बहाली करने, बैंक प्रबंधन द्वारा लगातार द्विपक्षीय समझौतों का उल्लंघन किए जाने सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं किया गया तो घोषित 24 व 25 फरवरी को दो दिवसीय पूर्ण हड़ताल किया जाएगा। प्रबंधन को सचेत करने के लिए गुरूवार को सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के बोकारो आंचलिक कार्यालय के सामने बैंक आफ इंडिया एम्पलाइज यूनियन झारखंड स्टेट के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। बैंक कर्मियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों की आवाज बुलंद की।
वक्ताओं ने कहा कि फेडरेशन ऑफ़ बैंक ऑफ़ इंडिया स्टाफ यूनियंस द्वारा लंबे समय से बैंक ऑफ़ इंडिया प्रबंधन को अपनी मांगों से अवगत कराया जाता रहा है। किंतु प्रबंधन की ओर से कोई ठोस सकारात्मक पहल नहीं किए जाने के कारण फेडरेशन को आंदोलन की राह पकड़ने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

श्रमायुक्त के समक्ष प्रबंधन द्वारा किए समझौता को अविलंब कार्यान्वित करें
बैंक आफ इंडिया ईप्लाइज यूनियन झारखंड स्टेट के सहायक सचिव राकेश मिश्रा ने कहा कि बैंकों में कर्मचारियों की संख्या दिन प्रतिदिन घट रही है, जिससे जहां ग्राहक सेवा बाधित हो रहा है। कार्यरत कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ता जा रहा है। साथ ही स्थाई बहाली नहीं होने से पढ़े लिखे लोगों को रोजगार से भी वंचित होना पड़ रहा है। हमारी मांगे है कि बीते 27 दिसंबर 2021 को केंद्रीय श्रमायुक्त के समक्ष प्रबंधन द्वारा किए गए समझौता को अविलंब कार्यान्वित किया जाए। 24 व 25 फरवरी की हड़ताल के बाद प्रबंधन सकारात्मक पालन नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में इन्होंने लिया हिस्सा
इस मौके पर प्रियंका कुमारी, इंद्रजीत चौधरी, अजय कुमार, प्रेम कुमार, विनय कुमार, मनोज सिंह, राजेश प्रसाद, शशि भूषण मिश्रा, पूनम देवी, ममता राउत, शोभा सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, हसन रजा कलीम , परमहंस, मनोज कुमार, संतोष दांडी, विनोद कुमार, संजीव कुमार, विद्यासागर, ठाकुरदास बेदिया, राजेश दास, जितेंद्र प्रमाणिक सहित अन्य हिस्सा लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *