Bokaro जिले के चन्द्रपुरा प्रखण्ड अंतर्गत चंद्रपुरा बोकारो संपर्क पथ मिडलिंग के पास सड़क कार्य पूरा हो गया। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने बुधवार को किया इसका उदघाटन किया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro : बोकारो जिले के चन्द्रपुरा प्रखण्ड अंतर्गत चंद्रपुरा बोकारो संपर्क पथ मिडलिंग के पास सड़क कार्य पूरा हो गया। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने बुधवार को इसका उदघाटन किया। इस मौके पर चंद्रपुरा प्रखण्ड के प्रमुख चांदनी परवीन, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह, कांग्रेस नेता मंटू महथा सहित अन्य मौजूद थे।
मालूम हो कि चंद्रपुरा, बोकारो संपर्क पथ का निर्माण कार्य पहले हो चुका था। रेलवे के एनओसी की समस्या को लेकर रेलवे साइडिंग आर्ड में सड़क नहीं बन पाई थी। जिससे आम लोगों को लगभग तीन साल तक काफी दिक्कतें हुई। बेरमो विधायक के अथक प्रयास करने पर भी रेल डीआरएम ने उक्त रोड बनाने की अनुमति नहीं दी। तब जाकर डीएमएपफ फंड से बगल से दूसरा रोड बनाया गया। निर्माण कार्य पूरा होने पर 13 सितंबर को बेरमो विधायक ने इसका किया। इस सड़क के बनने से लोगों को धूल गर्दा से राहत मिलेगी, वहीं बडे-बड़े के कारण वाहनों को आने-जाने में हो रही परेशानी से भी निजात मिलेगा। बोकारो से चंद्रपुरा आने-जाने में समय का भी बचत होगा।

तीन योजनाओं का शिलान्यास
विधायक ने दुगदा क्षेत्र में तीन अन्य योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर विधायक अनूप ने कहा कि बोकारो और चन्द्रपुरा को जोड़ने वाली सम्पर्क पथ आज पूरी तरह जुड़ गयी है। चन्द्रपुरा प्रखण्ड के ग्रामीणों का इसका लाभ मिलेगा। दुग्दा पूर्वी पंचायत के अंतर्गत पूर्वी पंचायत भवन के आगे हैल्थ सेंटर का निर्माण, दुग्दा पूर्वी पंचायत के अंतर्गत बेड़ा जेहरा स्थल का चाहरदिवारी व मांझीथान का निर्माण, करमाटांड़ पंचायत के अंतर्गत बुढीडीह मिडलिंग साइडिंग मेन रोड तक पीसीसी पथ का निर्माण कार्य का भी विधायक ने उद्घाटन किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *