सार

•भाजपा के टिफिन सह वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम के जरिए बताया मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धि

• प्रधानमंत्री ने झारखंड से आदिवासी समुदाय से एक महिला को महामहिम राष्ट्रपति पद पर बैठाया।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: जनसंपर्क महा अभियान के तहत टिफिन सह वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम बोकारो विधानसभा भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय सेक्टर वन में हुई। इस मौके पर मुख्य रूप से धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण सहित अन्य मौजूद थे।

इस अवसर पर धनबाद सांसद ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा नौ साल में किये गए कार्यों को लेकर पूरे देश में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा। सरकार ने आज देश हर क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में शुरू की गई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भी झारखंडी जनता की समस्याओं को करीब से समझा है।तभी तो “आयुष्मान भारत योजना” की शुरुआत झारखंड प्रदेश से की। जिसके तहत आर्थिक रूप से प्रत्येक गरीब परिवार का 5 लाख तक का इलाज बिल्कुल मुफ्त हो रहा है। झारखंड से आदिवासी समुदाय से एक महिला को महामहिम राष्ट्रपति पद पर बैठाया।

हेमंत सोरेन जो मात्र परिवार को दे रही लाभ 

बोकारो विधायक ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्षों के उपलब्धि को लेकर पूरे देश में भाजपा विधानसभा स्तर पर टिफिन सह वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान सम्मेलन हो रहा है। विधायक बताया कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद आई शांति के लिये आतंकवाद को खत्म करने के लिए कोई कानून ही नहीं बनाई बल्कि सशस्त्र बल को खुली छूट देने की जरूरत थी जो प्रधानमंत्री मोदी ने किया। आज वैश्विक स्तर पर भारत एक मजबूत इच्छा शक्ति वाला आत्मनिर्भर देश बनकर उभरा है। जिसको आज अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश भी सम्मान देते हैं। देश में हेमंत सोरेन की एक मात्र सरकार जहाँ परिवार को ही सभी लाभ दिया जा रहा है। बंगलादेश घुसपैठ, लव जिहाद, बलात्कार, हत्या लूट की घटनाओं में रिकॉर्ड बनाया।

एक परिवार के रूप में जानी जाती है भाजपा

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भरत यादव भरत यादव ने कहा कि टिफिन कार्यक्रम के जरिये हम सभी एक जगह एकत्रित हुए। जहाँ कनिष्ठ से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ता साथ भोजन किये। एक परिवार के रूप में भाजपा जानी जाती है। इस तरह की बैठक हर मंडलों में आयोजित की जायेगी। आगामी चुनाव में काफी मददगार साबित होगा। संचालन कमलेश राय ने किया। रोहित लाल सिंह, मुकुल ओझा, संजय त्यागी सहित अन्य शामिल हुए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *