Bokaro के सेक्टर 6 के समीप स्थित मालती लक्जरिया सिटी प्रांगण में स्वतन्त्रता दिवस पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: 77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर बीबीडीए (बोकारो ब्लड डोनर एसोसिएशन) की ओर से बोकारो के सेक्टर 6 के समीप स्थित मालती लक्जरिया सिटी प्रांगण में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजन में एचडीएफसी बैंक का भी सहयोग रहा। स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने के बाद के मालती लक्जरिया सिटी के वासियों ने स्वतंत्रता सैनानियों और वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्तदान है महादान

वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। ऐसे राष्ट्रीय पर्व पर रक्तदान करना न सिर्फ किसी की जान बचाना है बल्कि बड़ी श्रद्धांजलि भी है। इस पावन पर्व पर उत्साह पूर्वक 45 लोगों के रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, मालती लक्जुरिया सिटी, रेड क्रॉस ब्लड बैंक और केएम मेमोरियल ब्लड बैंक और मालती वासियों का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही बीबीडीए के सदस्यों व मालती लक्जरिया सिटी के बीरेंद्र कुमार, सिद्धार्थ जैन ने सहयोग किया। शिविर के माध्यम से संग्रहित रक्त बोकारो में 150 से ज्यादा थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को नवजीवन प्रदान करेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *