सार

•मतदाता सूची में 871 मतदाता, नहीं पहुंचे 103 मतदाता

• 17 पदों के लिए 48 उम्मीदवार का भाग्य मतपेटी में बंद

•7 जून को मतगणना के साथ विजेता प्रत्याशी का एलान

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो के कैंप दो स्थित बोकारो बार एसोसिएशन में बोकारो जिला अधिवक्ता संघ सत्र 2023-25 का चुनाव 6 जून को हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से साढे चार बजे तक चली। 17 पदों के लिए 48 प्रत्याशी अधिवक्ता मैदान में हैं। कुल 768 मतदाताओं ने दो बूथों पर मतदान का प्रयोग किया।मतदान मतसूची में 871 मतदाताओं का नाम अंकित थे। 103 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग नहीं किया।

भीषण गर्मी में उत्साह भारी :

तेल धूप और उमस भरी गर्मी में भी अधिवक्ताओं का उत्साह भारी पड़ा। मतदान लेकर सभी प्रत्याशी ड्रेस कोड (उजला सर्ट, काला पैंट, काला कोट) में कोर्ट परिसर में सुबह से ही पहुंचने लगे थे। परिसर में गहमा गहमी जैसा माहौल था। मतदान प्रक्रिया के अंतिम समय तक मतदाता अधिवक्ता आते-जाते रहे। प्रत्याशी सुबह से लेकर शाम तक कोर्ट परिसर में जमे रहे। मतदान संपन्न कराने में 30 कर्मचारियों ने अपनी अहम भूमिका निभायी। 

सीसी टीवी से निगरानी

पूरे चुनाव की निगरानी 12 सीसी कैमरों से की गयी। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। एक मतदाता अधिवक्ता के बूथ कक्ष के बाहर बैठने पर कई अधिवक्ताओं ने आपत्ति जताई। इस पर थोडी देर के लिए शोरगुल का माहौल रहा। 

48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

अध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व संयुक्त सचिव प्रशासन के तीन-तीन प्रत्याशी, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पुस्तकालय के चार-चार उम्मदीवार, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषध्यक्ष के दो-दो प्रत्याशी व 27 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए मतदान किया गया। इन पदों के लिए कुल 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

चुनाव में निभाई अहम भूमिका

चुनाव स्थल पर विशेष रूप से चुनाव पदाधिकारी मो इकबाल अंसारी, सदस्य उमाकांत पाठक, सुबोध कुमार कश्यप, उप समिति सदस्य मो रजी अहमद, विजय नाथ कुंवर, संतोष कुमार, गुरुचरण रजवार, रामबाबू शर्मा, चंद्रभूषण झा, कमलेश कुमार, धनेश्वर मंडल, राजेश कुमार सहित बार काउंसिल ऑफ झारखंड के सदस्य बालेश्वर प्रसाद सिंह व धर्मेंद्र नारायण पर्यवेक्षक के रूप में तैनात थे। जिन्होंने पूरी निगरानी की।

7 जून को मतगणना

7 जून को आठ टेबल पर मतगणना बोकारो बार एसोसिएशन कैंपस में ही मतगणना होगा। इसके लिए कुल आठ टेबल लगाये गये है। हर टेबल पर मतगणना के लिए एक टेबल पर चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। सुबह नौ बजे से मतगणना शुरू होगा और समाप्तहोने तक काउंटिंग चलता रहेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *