Bokaro News: डीएफओ ने पत्र जारी कर वन क्षेत्र पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि बोकारो स्टील लिमिटेड के अनुरोध पर उकरीद मोड़ स्थित मे० मोहन टिम्बर को स्थानांतरण के आदेश की प्रति प्राप्त या सक्षम न्यायालय द्वारा इस संबंध में कोई विपरीत आदेश पारित होने तक बन्द करने के लिए निर्देश दिया है।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: शुक्रवार को जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) बोकारो रजनीश कुमार ने पत्र जारी कर चास वन प्रक्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के अनुरोध पर उकरीद मोड़ स्थित मे० मोहन टिम्बर को स्थानांतरण के आदेश की प्रति प्राप्त या सक्षम न्यायालय द्वारा इस संबंध में कोई विपरीत आदेश पारित होने तक बन्द करने के लिए निर्देश दिया गया है। इसको लेकर डीएफओ ने वन क्षेत्र पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि उक्त आरामिल को सील करते हुए अंतिम स्टॉक का प्रतिवेदन फोटोग्राफ के साथ शीघ्र समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही, ध्यान रखेंगे कि किसी भी परिस्थिति में उक्त आरामिल का संचालन अगले आदेश तक नहीं हो। अन्यथा सारी जवाबदेही वन क्षेत्र पदाधिकारी की होगी।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *