Bokaro Crime News: चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलकुशा पंचायत स्थित धनडाबर के चौबे बड़ाबांध में बीते मंगलवार यानि 14 जनवरी को मिला 35 वर्षीय युवक के शव की पहचान महाल के शाहबाज के रूप में हुई है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलकुशा पंचायत स्थित धनडाबर के चौबे बड़ाबांध में बीते मंगलवार यानि 14 जनवरी को मिला 35 वर्षीय युवक के शव की पहचान महाल के शाहबाज के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अजय कुमार राय की खोजबीन के बाद परिजनों से संपर्क हुआ। परिजनों ने शव की पहचान शाहबाज के रूप में की।

शाहबाज अपने साथियों के साथ धनबाद गया था
परिजनों ने थाना प्रभारी को बताया कि शाहबाज अपने साथियों के साथ मकर संक्रांति का मेला देखने मंगलवार को सुबह धनबाद गया था। यहां कैसे आया पता नहीं। पुलिस शाहबाज के साथियों की खोजबीन में जुट गई है। इधर, शाहबाज के पैकेट से जो जितेंद्र महतो नाम का एटीएम कार्ड बरामद हुआ है। इस मामले में जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि धनबाद मकर संक्रांति मेला देखने गया था। जहां उसकी पैकेटमारी हो गई थी। पैकेटमारी में जो दस्तावेज चोरी हुई थी। वहीं सारे दस्तावेज मृतक शाहबाज के पैकेट से पुलिस को मिला है। मृतक के पास जितेंद्र महतो के सारे दस्तावेज कैसे आए पुलिस जांच में जुड़ गई है। फिलहाल पुलिस शाहबाज के दोस्तों को ढूंढ रही है।

क्या है पूरा मामला
बीते मंगलवार को चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र धनडाबर चौबे बडाबांध के तालाब के किनारे मिट्टी में सना एक युवक ग्रामीणों को लेटा हुआ दिखाई दिया। जैसे-जैसे ग्रामीणों को जानकारी मिलती गयी। बांध पर ग्रामीणों की भीड़ बढती गयी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, तो पता चला कि युवक की मौत हो चुकी है। ग्रामीण व चौकीदार के सहयोग से युवक का शव को पुलिस बल ने निकालवाया। युवक के पैंट के जेब से एक एटीएम व एक पोस्ट ऑफिस का कार्ड मिला। उस पर जितेंद्र महतो पुत्र लाल मोहन महतो अंकित है। पुलिस शव को थाना ले गयी है। जांच पड़ताल में जुट गयी है। मंगलवार की देर रात को शव की पहचान शाहबाज के रूप में हुई। परिजनों को शव सौंप दिया गया।

पूरे मामले की जांच की जा रही 

चास मुफस्सिल के थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। उसके पैकेट से मिले एटीएम कार्ड पर संपर्क करने से पता चला कि एटीएम धारक बिलुलिया का रहनेवाला है। उसका एटीएम कार्ड धनबाद में मेला देखने के दौरान चोरी हो गया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *