Bokaro Crime News: बोकारो शहर के सेक्टर 12 पुलिस ने गुरुवार की सुबह सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन कैंपस में संचालित सरकारी स्कूल से सटे स्थल से 55 वर्षीय महिला का गला हुआ शव बरामद किया गया। दुंदीबाद के सरदार मोहल्ला की रहने वाली थी महिला।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो शहर के सेक्टर 12 पुलिस ने गुरुवार की सुबह सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन कैंपस में संचालित सरकारी स्कूल से सटे स्थल से 55 वर्षीय महिला का गला हुआ शव बरामद किया गया। महिला का शव झाड़ियों के बीच किचड़ से सना था। उसके दोनों हाथ के हथेली गायब थी। पुलिस की मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त दुंदीबाग सरदार मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय आशा देवी के रूप में की गई है। जो 28 जनवरी से लापता थी। इस संबंध में महिला के पुत्र सोनू कुमार ने सेक्टर 12 थाने में गुमशुदगी का सनहा दर्ज करा रखा था। जांच के लिए डॉग स्क्वायड व फिंगर एक्सपर्ट टीम का भी सहारा लिया गया, पर कोई फायदा नहीं मिला। सेक्टर 12 इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ उच्च रक्तचाप की बीमारी से ग्रसित थी। पुलिस के साथ परिजन भी महिला की तलाश में जुटे हुए थे। गुरुवार सुबह गला शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला के रहस्यमयी मौत से पर्दा उठ पायेगा। शव की स्थिति से लग रहा है कि

करीब एक सप्ताह पहले हुई होगी महिला की मौत

महिला की मौत करीब 6 से 7 दिन पूर्व हुई होगी। शव किचड़ में सना था। इस वजह से कई दिनों बाद दुर्गंध फैला। महिला का दोनों हथेली किसी जानवर ने नोच डाला या फिर महिला का हथेली काटा गया। इस तथ्य की जानकारी पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी। घटनास्थल पर खून के कोई निशान नहीं मिला है। बावजूद महिला की मौत हत्या है या हादसा, हर बिंदु पर पुलिस जांच की जा रही है। घटनास्थल का दौरा सिटी डीएसपी आलोक रंजन व सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार ने किया। सिटी डीएसपी श्री आलोक ने बताया कि घटना की समीक्षा की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जल्दी मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *