Bokaro Crime News: बोकारो के सेक्टर चार थाना क्षेत्र के कुलिंग पौंड के पास मिले 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो के सेक्टर चार थाना क्षेत्र के कुलिंग पौंड के पास मिले 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक सुरेश प्रमाणिक जो की मूल रूप से पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के पोखन्ना गांव का निवासी था। बीते दो वर्षों से अपने ससुराल सेक्टर 9 के महुआर में रह रहा था। कोई सैलून में कार्य करता था। शनिवार की दोपहर वो काम करने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका संपर्क अपने परिजनों से नहीं था। सोमवार को उसका शव कुलिंग पौंड के पास पेड़ से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया था। सेक्टर चार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने कहा कि फिलहाल यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मृतक के ससुर झगरू ठाकुर ने बताया कि सुरेश एक शांत प्रवृति का मेहनती लड़का था। उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। घर में कोई विवाद भी नहीं था। कभी सुरेश ने किसी परेशानी का जिक्र भी नहीं किया। उसके दो बच्चे हैं। लगभग 7 साल का एक बेटा और 10 साल की एक बेटी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *