Bokaro election news: विधानसभा चुनाव के दौरान उपयोग होने वाले ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का विधानसभावार कमीशनिंग कार्य बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 8बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल स्थित डिस्पैच सेंटर में किया जा रहा है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: विधानसभा चुनाव के दौरान उपयोग होने वाले ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का विधानसभावार कमीशनिंग कार्य बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 8बी स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल स्थित डिस्पैच सेंटर में किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव ने सोमवार को कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुरूप व गोपनीयता बनाएं रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने का निर्देश दिया। विधानसभा चुनाव अंतर्गत आगामी 20 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों के विधानसभावार कमीशनिंग के साथ ही सीलिंग का कार्य किया जा रहा है। कमीशनिंग कार्य के लिए प्रशिक्षित अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गोमिया विधानसभा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले ईवीएम-वीवीपैट मशीन का कमीशनिंग कार्य किया जा रहा है। ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का कमीशनिंग आगामी 15 नवंबर 2024 तक क्रमवार किया जाएगा। इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसी मो. मुमताज अंसारी, ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी मो. सफीक आलम व पियूष समेत अन्य उपस्थित थे।

10 अनुपस्थित पदाधिकारियों को की गई कारण पृच्छा

आसन्न विधानसभा आम चुनाव के निष्पादनार्थ मतदान पदाधिकारियों को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों पर कई चरणों में दिया जा रहा है। तृतीय चरण के प्रशिक्षण में 9 नवंबर व 10 नवंबर को अनुपस्थित रहने वाले मतदान पदाधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अनुपस्थित पदाधिकारियों को कारण पृच्छा की गई है। अनुपस्थित रहने वाले मतदान पदाधिकारियों का नाम प्रशांत कुमार ओझा, श्यामानंद चौधरी, संतोष सिंह, रोहित, सहदेव मांझी, सचिन महली, उज्जवल सेन, अमेरिका धोबी, निरंजन महतो व अमृत है।

प्रशिक्षण केन्द्र पर प्राप्त प्रशिक्षण

आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2024 को देखते हुए सभी मतदान पदाधिकारियों को निर्देश है कि पूर्व निर्धारित प्रशिक्षण में आवंटित प्रशिक्षण केन्द्र पर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें अन्यथा अनपस्थित रहने पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के सुसंगत धाराओं के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी प्रशिक्षण कोषांग, बोकारो के नोडल पदाधिकारी श्री जगरनाथ लोहरा ने सोमवार शाम दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *