Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के खेतको में मुहर्रम के दिन, 29 जुलाई की सुबह करीब साढ़े छह बजे ताजिया लाने के दौरान करंट लगने से 11 लोग झुल गए। इनमें चार की मौत बोकारो जनरल अस्पताल में हो गई। बताया जाता है कि सभी घायल 25-30 वर्ष के आसपास के है। जानकारी के मुताबिक 11 हजार बिजली की गुजरी तार के संपर्क में आने से हुआ। घायलों को पहले डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल में ले आया गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बोकारो बीजीएच में रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि खेतको के ही ऊपर मोहल्ला, नीचे मोहल्ला दरगाह मोहल्ला व पारटांड़ से लोग ताजिया लेकर शिव मंदिर समीप ग्राउंड पहुंच रहे थे। घटना के बाद इलाके में मातम छाया हुआ है।

(विशेष जानकारी अपडेट खबर मिलने के बाद)

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *