सार

 •बोकारो जिले के नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट अंतर्गत पलामू पंचायत के बड़की कुंडी में चल रहे श्रीश्री 1008 शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए स्व मंत्री के पुत्र।

•युवा नेता पलामू पंचायत के तुरी टोला के स्व मुकेश कुमार के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर बंधवाया ढांढस।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता 

Bokaro: बोकारो जिले के नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट अंतर्गत पलामू पंचायत के बड़की कुंडी में चल रहे पांच दिवसीय श्रीश्री 1008 शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय जगरन्नाथ महतो के पुत्र सह झामुमो युवा नेता अखिलेश उर्फ राजु महतो शामिल हुए। यज्ञ समिति के अध्यक्ष संरक्षक व कार्यकारिणी सदस्यों ने श्री महतो और नावाडीह उप प्रमुख हरीलाल महतो को टोपी व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

महायज्ञ के आयोजन से दूर होता है दुःख 

 इस अवसर पर युवा नेता श्री महतो ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह से आयोजन होने से दुख विपत्ति दूर होती है। समाज के लोगों को अमन शांति मिलती हैं। उन्होंने क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए भगवान शिव शक्ति से आशीर्वाद लेकर महाभोग प्रसाद ग्रहण किया। युवा नेता पलामू पंचायत के तुरी टोला के स्व मुकेश कुमार के शोक संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधवाया। साथ ही हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।

पीड़ित परिवार को किया आर्थिक सहयोग

 पंचायत के एक और पीड़ित परिवार हीरा लाल महतो की अपाहिज विकलांग पुत्री गायत्री कुमारी की ईलाज के लिए युवा नेता से मदद की गुहार लगाई। तत्काल उन्होंने ईलाज के लिए आथिर्क सहयोग दिया और आगे भी मदद करने का भरोसा दिए। मौके पर झामुमो नेता जगरनाथ महतो, चोलेशवर रविदास, हेमलाल महतो, सुरेश महतो, प्रेम कुमार, सनोज कुमार महतो, संजय कुमार महतो, राजकुमार महतो, युवा नेता कुंदन कुमार महतो, युगल महतो, अशोक प्रसाद, टेक लाल महतो, दिनेश महतो, गिरिधारी महतो, रितलाल महतो, पिंकी देवी, सुलेखा देवी, यशोदा देवी, रेनू कुमारी, किरन देवी, करुणा देवी, शांति देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *