Bokaro News: बोकारो के चास निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-34 के विभिन्न मोहल्लों में रविवार को राज शर्मा के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया। शर्मा ने कहा—सेवा ही सबसे बड़ा धर्म।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro/Chas: बोकारो के चास निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-34 के विभिन्न मोहल्लों में रविवार को राज शर्मा के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटा गया। बाजार समिति परिसर में मजदूरों के बीच करीब 30 से अधिक कंबल बांटे गये। वहीं, चौक चोराहों पर मजदूर व जरूरतमंदों के बीच 20 से अधिक कंबल बांटे गये। बाजार समिति परिसर में ठंड से ठिठुरते मजदूरों के बीच देर रात तक कंबल वितरण जारी रहा।

जरूरतमंदों के बीच सेवा अभियान शुरू किया गया
मौके पर राज शर्मा ने कहा कि ठंड को लेकर निज मद से जरूरतमंदों के बीच सेवा अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 14 जनवरी तक जारी रहेगा। वार्ड संख्या-34 सहित अन्य सटे क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था के साथ जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया जाएगा। इस अभियान में उन्होंने अन्य लोगों से भी सहयोग करने की अपील की है। शर्मा ने कहा कि सेवा से बड़ा इस संसार में दूसरा कोई धर्म नहीं होता है। बाजार समिति परिसर में यात्री शेड में रह रहे मजदूरों के लिए जल्द ही अलाव की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा काली मंदिर परिसर के समीप, कुशलबंधा, विस्थापित चौक, बाजार समिति सहित अन्य जगहों पर नियमित सेवा अभियान जारी रखने की बात कही गयी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *