Bokaro News: बोकारो जिले के उत्तरी रैयत क्षेत्र पंचौरा के हरि मंदिर टोला में मकर संक्रांति व बरवाघाट मेला के अवसर पर बरबाहरि कला संस्कृति मंच के द्वारा गुरुवार रात्रि रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता
Bokaro: बोकारो जिले के उत्तरी रैयत क्षेत्र पंचौरा के हरि मंदिर टोला में मकर संक्रांति व बरवाघाट मेला के अवसर पर बरबाहरि कला संस्कृति मंच के द्वारा गुरुवार रात्रि रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बॉलीवुड एवं झोलीवुड के कई नामी गिरामी कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुख्य अतिथि सुर संग्राम विजेता एवं बॉलीवुड की प्लेबैक गायिका ममता राउत रहीं। जिन्होने अपनी अस्वस्थता के बावजूद भी कार्यक्रम में समा बांधे रखा। इनके अलावा कार्यक्रम में अंतिम सुर संग्राम की फायनलिस्ट व लोकप्रिय भजन गायिका अर्चना गोस्वामी ने भी अपने भजन से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
गौतम महतो ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया
कार्यक्रम में झारखण्ड के चर्चित खोरठा लोक गायक गौतम महतो ने भी अपनी प्रस्तुति देकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कॉमेडियन केडी सुपर ने भी खूब हंसाया जबकि यूट्यूब के स्टार डांसर विक्की सिंह ने भी अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में पंचौरा के तीन मुख्य कलाकारों जगेश्वर गोस्वामी को वादन क्षेत्र में, पंडित श्याम गोस्वामी को भजन गायन क्षेत्र में जबकि अर्जुन गोस्वामी को नाट्य विधा में विशिष्ट योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो, मेडल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह विशिष्ट कलाकारों ममता राउत, अर्चना गोस्वामी, गौतम महतो, सौम्य सरगम, केडी सुपर, विक्की सिंह एवं मिथुन झारखंडी को भी प्रशस्ति पत्र, शॉल, मोमेंटो, मेडल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा, स्थानीय कलाकारों, नन्हें बच्चों एवं कमिटी के सभी मेंबर्स को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कामेश ने किया।
आयोजन में इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में आकाश गोस्वामी, लक्ष्मी मंडल, अनिल सिंह, अक्षय गोस्वामी, अजय गोस्वामी, अभिमन्यु गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी, विश्वनाथ गोस्वामी, जयप्रकाश गोस्वामी, गोपाल सिंह, मनोज मंडल, सुरेन्द्र गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, हरेकलाल गोस्वामी, मनोज मंडल, तपन गोस्वामी, रवि गोस्वामी, विक्की गोस्वामी, बादल गोस्वामी, मिशाल गोस्वामी, हेमंत गोस्वामी, रुपलाल गोस्वामी, शशि गोस्वामी, मुरारी गोस्वामी, प्रहलाद गोस्वामी, ध्रुव गोस्वामी, नवल गोस्वामी व अन्य लोग मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *