Bokaro News: बोकारो शहर के सेक्टर वन स्थित सिटी पार्क वनभोज स्थल पर शनिवार को एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन बोकारो का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: बोकारो शहर के सेक्टर वन स्थित सिटी पार्क वनभोज स्थल पर शनिवार को एक्स सर्विसमैन एसोसिएशन बोकारो का वार्षिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन किया गया। इसमें परिवार के साथ एक्स सर्विसमैन शामिल हुए। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन अध्यक्ष विजय कुमार ने की। अध्यक्ष ने कहा कि संगठन समाज के प्रति अपनी दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। हम फौजी 24 घंटे देश के लिए समर्पित है। अपनी सेवा को निरंतर जारी रखेंगे।

बच्चों व महिलाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित
समारोह में बच्चों व महिलाओं के लिए खेलकूद, संगीत, नृत्य सहित विभिन्न प्रकार के उत्साहवर्द्धक व मनोरंजक विषय को रखा गया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पंकज कुमार, राजीव रंजन, तरुण कुमार, कुमार सुरेंद्र सिंह, निवारण मंडल, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार, संजीव कुमार, सुजीत झा, निलेश कुमार, देव कुमार पूरी, मनोज कुमार, देवेंद्र कुमार सहगल, निरंजन कुमार, अरुण कुमार, अजीत कुमार रवानी, नितेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *