Bokaro News: Bokaro के कसमार स्थित पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गुरुवार को पोएट्री क्लब की ओर से काव्य सभा, विद्यालय स्तरीय कहानी पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro (Kasmar) : Bokaro के कसमार स्थित पीएम श्री एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय गुरुवार को पोएट्री क्लब की ओर से काव्य सभा, विद्यालय स्तरीय कहानी पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिन्दी के विद्वान शिक्षक सह काव्य सभा के नोडल शिक्षक राम बाबू शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया।

50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया

जिसमें विद्यालय के सभी वर्गों के कुल 50 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय के प्राचार्य फारुक अंसारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य ने कहा कि इस काव्य सभा के माध्यम से विद्यार्थियों के अन्दर छिपी हुई रचनात्मक कौशल का विकास करना उद्देश्य है। कहा कि उक्त क्लब द्वारा समय-समय पर काव्य के विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता का आयोजन होता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय विभिन्न विषयों के शिक्षक डॉ रंजीत कुमार झा, डॉ अवनीश कुमार झा, जितेन्द्र कुमार सिंह, खुर्शीद रजा एवं सीमा कुमारी व नितेश कुमार प्रजापति उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *